जाफ़र लोहानी
www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने प्रेस वार्ता जारी कर कहा कि भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश भर में इंदिरा जी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करके हिंदुस्तान में इमरजेंसी थोपी थी। इस अवसर पर भारतीया जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान भर में राज्य सरकार के खिलाफ किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी को लेकर पूरे प्रदेश भर में उपखंड स्तर से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने बताया कि कांग्रेस के सुप्रीमो राहुल गांधी 2018 के विधानसभा के चुनाव में राजस्थान की राजधानी जयपुर में चुनावी सभा को संबोधित करके किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी का वादा करते है, परंतु राजस्थान में कांग्रेस सरकार के साडे 3 साल बीत जाने के बाद भी किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी नहीं हुई इसके विरोध में संपूर्ण राजस्थान के उपखंड स्तर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान चौपाल आयोजित कर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कर्ज माफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करेंगे जो 25 जुलाई तक चलेगा।