बकाया लीज जमा न करवाने पर जोन निगम उपायुक्त ने दुकान को सीज किया

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज  के आदर्श नगर जोन उपायुक्त सुरेश राव ने निगम की बकाया लीज राशिके पेटे लगभग साढ़े आठ लाख रुपये जमा नहीं कराये पर संजय बाजार स्थित शाप नं. 183 को सीज कर दिया।

कार्यवाही के दौरान आदर्श नगर जोन नगर निगम जयपुर हैरिटेज के राजस्व अधिकारी चेतन कुमार जैन, राजस्व निरीक्षक निरीक्षक प्रीतम कुमार बिवाल, सहायक राजस्व निरीक्षक राधामोहन सैनी एवं राजस्व टीम उपस्थित रही। जोन की राजस्व टीम ने आटोमोबाइल नगर में नगरीय विकास कर वसूली हेतु कैंप लगाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों से सम्पर्क किया।