निम्स विश्वविद्यालय में आयोजित मातृत्व दिवस में उदबोधन
जाफ़र लोहानी
www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं। महिलाएं अब हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। ट्रेन और हवाई जहाज चला रही हैं। नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बड़ी है। उक्त बातें राजस्थान से बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री डा. अलका सिंह गुर्जर ने निम्स विश्वविद्यालय में आयोजित मातृत्व दिवस के अवसर पर सममान समारोह में कहीं।
उन्होंने डा. पंकज सिंह के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को डा. पंकज सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. अलका सिंह गुर्जर का अंग वस़्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि महिलाएं देश की कर्णधार होती हैं। उनके त्याग, बलिदान और मातृत्व का ही नतीजा है कि हम उन्नति करते हैं। इससे हमारी उन्नति और प्रगति तो दिखाई देती लेकिन इसके पीछे हमारी माताओं और बहनों का जो त्याग, परिश्रम और संघर्ष दिखाई नहीं देता।