जाफर लोहानी
मनोहरपुर
(जयपुर)। कस्बे की नगरपालिका परिसर में सोमवार
को भाजपा प्रत्याशी रहे उपेंद्र यादव के मुख्य
आतिथ्य ओर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रजापत की अध्यक्षता में रैन बसेरा का लोकार्पण किया
गया।
जानकारी देते हुए शुक्रवार अधिशासी अधिकारी
ने बताया कि नगर पालिका परिसर में 15/40 का महिला व पुरुष के अलग अलग रैन बसेरा बनाया
गया। जिसका दोपहर 3 बजे उपेन यादव ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा
कि गरीब व असहाय व्यक्तियों सर्दी में कड़ाके कि ठंड में बाहर आराम से रह सके इसके
लिए रैन बसेरे का निर्माण किया गया है।इस दौरान मुख्य बस स्टेंड सहित दो स्थानों पर
रैन बसेरे के शाइन बॉर्ड लगाए जाएंगे। कार्यक्रम संबोधित को संबोधित करते हुए उपेंद्र
यादव ने कहा कि गरीब ऐसा है व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है
नगर पालिका में रैन बसेरा बढ़ने से मनोहरपुर क्षेत्र के गरीब ऐसा है लोगों को राहत
मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रजापत ने कहा
कि कई मुसाफिर रात्रि के समय ठहरने के लिए भटकते हैं उनकी परेशानियों को देखते हुए
नगर पालिका परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है जिससे अब मुसाफिरों को ठहरने मे समस्या
नहीं होगी। इस दौरान तहसीलदार अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी,
कनिष्ठ अभियंता पूरणमल कुमावत,अकाउंटेंट मुकेश
देवेंदा, पार्षद रामेश्वर प्रसाद बुनकर नीलम नायक, प्रीतम सोनी, किशन जिंदल, पूजा,
सलीम खान, सरफराज खान चौहान, सिकन्दर खान, विमला बेनीवाल, सुमित्रा
सहित कई पार्षद गण मौजूद रहे।