‘सत्यनिर्मल’’ ग्रन्थ के सहसम्पादक हेमन्त शर्मा सम्मानित

www.daylife.page 

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डाॅ. सत्यनारायण सिंह की स्मृति में प्रथम व्याख्यान ‘‘सुशासन: सिद्धान्त और व्यवहार’’ विषय पर राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वी. श्रीनिवासन आई.ए.एस सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं जनअभियोग निराकरण एवं पेंशनर्स विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली थे। 

डाॅ. सत्यनारायण सिंह के जीवनवृत पर आधारित ग्रन्थ ‘‘सत्यनिर्मल’’ ग्रन्थ का विमोचन वी. श्रीनिवासन आई.ए.एस, औंकार सिंह लखावत अध्यक्ष-राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण, प्रो. बी.एम.शमा पूर्व अध्यक्षा राजस्थान लोक सेवा अयोग, निर्मला सिंह, डाॅ. रिपुन्जय सिंह, डाॅ. पुनिता सिंह, इंजीनियर सीताराम सैनी, श्रीकृष्ण शर्मा प्रधान संपादक, हेमन्त कुमार शर्मा सहसम्पादक, राधेश्याम उपाध्याय ने किया। 

इस अवसर पर हेमन्त कुमार शर्मा सहसम्पादक को ‘‘सत्यनिर्मल’’ ग्रन्थ प्रकाशन में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। हेमन्त कुमार शर्मा डाॅ. सत्यनारायण सिंह के 30 वर्षो से अधिक समय तक निजी सहायक रहे है। डाॅ. सिंह के लिखे विभिन्न आलेख, संस्मरण आदि जो कि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए है उनको पुस्तकाकार देने का कार्य कर रहे है। इससे पहले ‘‘स्मृति विशेषांक’’ एवं महात्मा गांधी पर लिखे आलेखों का संग्रहण ‘‘सत्य व अहिंसा अनुगामी महात्मा गाॅंधी’’ में उल्लेखनीय योगदान दे चुके है। यही क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।