हमारे देश को आजादी बड़ी मुश्किल से मिली थी और वर्षों तक परिवारवाद हावी रहा आपने गलत नीतियों के कारण देश ज्यादा उन्नति नहीं कर सका आखिरकार देश को एक सशक्त प्रधानमंत्री मिला जो देश की 140 करोड़ जनता के हित की बात सोचते हैं और देश का विकास करने में लगे हुए हैं धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाया है। सब कुछ ठीक से चल रहा था लेकिन हमारे देश की विडंबना देखिए कि प्रतिपक्ष के वरिष्ठ नेता ऐसा भ्रम फैला रहे हैं की जो वर्तमान में बांग्लादेश में हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है।
आखिर क्यों यह नेता ऐसा भ्रम फैला रहे है, क्या वे भी यही चाहते हैं कि हमारा देश बर्बादी की ओर बढे और वापस पहले जैसे हालात में पहुंच जाए। बल्कि उनका तो यह कर्तव्य है कि अगर कोई आम जन भी ऐसी बात करें तो उस पर रोक लगाई जाए। आखिर प्रतिपक्ष नेता ऐसा भ्रम फैलाकर क्या हासिल करना चाहते हैं। अभी तो ऐसा समय है जब पक्ष विपक्ष को मिलकर बांग्लादेश में हो रही अराजकता पर रोक लगे। यह विचार करना चाहिए यही हमारे देश के हित में है।
लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)