अगर सरकार गंभीरता से प्रयास करें तो देश प्लास्टिक मुक्त हो सकता है इसके लिए सबसे पहले सरकार द्वारा प्लास्टिक की थैलियां बनाने वाली फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर बंद किया जाए। बचे हुए माल का निस्तारण किया जाए। डिब्बा बंद सामग्री, थेलियां में खाने पीने का सामान इस पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। प्लास्टिक के अत्यधि उपयोग से कैंसर जनित बीमारियां होती है। उपयोग करने के बाद इसको कचरे में फेंक दिया जाता है। उसको जानवर खाते हैं वह भी नुकसानदायक है। जागरूकता अभियान चलाकर देश को प्लास्टिक मुक्त करना होगा। आम जनता इस कार्य में सहयोग करे घर से कपड़े के बने हुए थेले लेकर बाजार जाएं।
लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़, (राजस्थान)।