www.daylife.page
टोंक। राजस्थान प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को टोंक में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सीएम भजन लाल शर्मा के 58 वें जन्मदिन के अवसर पर टोंक स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना की। इसके बाद विधायक गुर्जर ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी व सीएम भजनलाल जिन्दाबाद के नारे लगाएं। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।